
Raipur : गोबरा नवापारा में धारदार गड़ासा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के सोमवारी बाजार देवार मोहल्ला में पुलिस ने धारदार हथियार के साथ गाली-गलौच कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दिनांक 06 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवारी बाजार देवार मोहल्ला, नवापारा में एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार गड़ासा लेकर मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान उजागर
पकड़े गए युवक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम भुवनेश्वर देवार, पिता रमेश देवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोमवारी बाजार नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया। आरोपी को मौके पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

धारदार गड़ासा जब्त, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
थाना लाकर आरोपी से पूछताछ करने पर उसने घटना के समय अपराध करना स्वीकार किया। समक्ष गवाहों के सामने आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार गड़ासा जब्त किया गया। इस संबंध में थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 42/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



