March 4, 2026
गोवा में वेटर बनकर छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, जशपुर पुलिस ने चलाए ‘ऑपरेशन अंकुश’ में किया गिरफ्तार

गोवा में वेटर बनकर छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, जशपुर पुलिस ने चलाए ‘ऑपरेशन अंकुश’ में किया गिरफ्तार

Dec 4, 2025

जशपुर। 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ था। आरोपी की पहचान मिलराम तिर्की (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए गोवा में वेटर बनकर छिपा हुआ था।

ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी सफलता

जशपुर पुलिस इन दिनों ऑपरेशन अंकुश के नाम से एक विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी अभियान के दौरान पुलिस को गोवा में आरोपी की लोकेशन मिली और टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 कैसे हुआ मामले का खुलासा

  • 6 अक्टूबर 2025 को थाना बागबहार क्षेत्र में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  • पीड़िता की चाची ने बताया कि कुछ दिन पहले 17 वर्षीय बालिका जंगल में बकरी चराने गई थी।
  • उसी दौरान गांव के आरोपी मिलराम तिर्की ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
  • पीड़िता ने लोकलाज के डर से किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।
  • बाद में जब नाबालिग के गर्भवती होने के लक्षण दिखे, तब परिवार को पूरी सच्चाई का पता चला।

गोवा में वेटर बनकर छिपा था आरोपी

  • दुष्कर्म के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था और गोवा में पहचान बदलकर एक होटल में वेटर का काम कर रहा था।
  • पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्रोतों की मदद से लोकेशन ट्रेस की।
  • टीम ने गोवा जाकर आरोपी को हिरासत में लिया और जशपुर लाया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix