
Bilaspur: गर्लफ्रेंड से बात करने के विवाद में छात्र का अपहरण
स्कूल के सामने से उठाकर सुनसान जगह ले गए, मारपीट के बाद छोड़ा
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र का अपहरण कर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने वारदात
घटना रिंग रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने की है। अमेरी रोड निवासी हर्ष द्विवेदी, जो मेडिकल एजेंसी संचालित करते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा यज्ञ द्विवेदी 11 फरवरी की सुबह स्कूल से पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था।
इसी दौरान साथ में पढ़ने वाला एक नाबालिग अपने दोस्त और लक्ष्य आहूजा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने छात्र को चाकू की नोक पर जबरन कार में बिठा लिया।

सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट
आरोपियों ने छात्र पर एक नाबालिग की गर्लफ्रेंड से बात करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
घायल छात्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी लक्ष्य आहूजा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



