
जांजगीर में युवती के साथ होटल में ठहरा युवक संदिग्ध परिस्थिति में मृत, बिसरा रिपोर्ट से ही साफ होगी मौत की वजह
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित
जांजगीर। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कालिका होटल में ठहरे एक युवक-युवती में से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। होटल प्रबंधन द्वारा युवक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं मिली स्पष्ट वजह
मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इस कारण पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, बिसरा को रायपुर की लैब भेजा जाएगा, जहां की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, होटल में ठहरे थे दोनों
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक का नाम कृशचंद देवांगन, निवासी जावलपुर है। वह अपनी परिचित युवती, जो बिर्रा की रहने वाली है, के साथ होटल में ठहरा हुआ था। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इससे पहले भी वे 2-3 बार मिल चुके थे।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने होटल स्टाफ से लेकर युवती तक सभी से पूछताछ शुरू कर दी है। कमरे की जांच, मोबाइल फोन और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



