
घरेलू विवाद से मेड ने एक दिन में छोड़ा काम, Agency को लौटाने होंगे 36799 रुपए
रायपुर में जिला उपभोक्ता फोरम ने घरेलू काम के लिए मेड उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को 36,799 रुपए लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही एजेंसी संचालक की सेवा में कमी और गैर जिम्मेदाराना रवैये को गंभीरता से लिया गया। मामले की सुनवाई रायपुर के देवपुरी निवासी मनोज कुमार द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हुई।

पूरा मामला:
मनोज कुमार ने बिलासपुर के तिफरा स्थित एगो मेड सर्विसेस प्रालि. से 499 रुपए देकर पंजीयन कराया और घरेलू सहायिका के लिए संपर्क किया। एजेंसी संचालक 20 सितंबर 2024 को मेड के साथ दिए गए पते पर पहुंचे और 24,999 रुपए शुल्क तथा 1,800 रुपए आने-जाने का खर्च लिया। मेड को काम समझा कर एजेंसी संचालक वहां से चले गए।
विवाद की शुरुआत:
पहले दिन मेड ने थकान का हवाला देते हुए काम छोड़ दिया। दूसरे दिन मनोज ने काम समझाने के बाद ऑफिस चले गए। शाम को वापस आने पर मेड ने पारिवारिक कारणों से काम करने से इनकार कर दिया और 200 रुपए देकर बस में बिठाकर वापस भेज दिया। एजेंसी ने दूसरी मेड भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन कई बार संपर्क के बावजूद कोई नई मेड नहीं भेजी गई।

उपभोक्ता फोरम का फैसला:
मनोज कुमार की शिकायत पर जिला उपभोक्ता फोरम ने जांच की। फोरम के अध्यक्ष डाकेश्वर प्रसाद शर्मा, सदस्य निरूपमा प्रधान और अनिल कुमार अग्निहोत्री ने फैसला सुनाते हुए एजेंसी को 24,999 रुपए मूल शुल्क 6% ब्याज सहित वापस करने, मानसिक कष्ट के लिए 5,000 रुपए और वाद व्यय के लिए 5,000 रुपए देने का आदेश दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



