February 16, 2026
Raipur: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 16, 2026

महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत रायगढ़ जिले की महिला थाना पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

देर रात घर में घुसकर की वारदात
महिला थाना में 14 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे गांव के रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज उनके मकान के पीछे से घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने कमरे में सो रही नाबालिग बालिका के साथ गलत नियत से छेड़खानी की।

बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी छिप गए और पकड़ने की कोशिश के दौरान हाथ छुड़ाकर जंगल की ओर भाग निकले।

पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
प्रार्थिया की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत धारा 331(4), 74, 75(2), 3(5) बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन उरांव (20 वर्ष) और पवन कुमार मिंज (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix