March 2, 2026
Chhattisgarh: पिकनिक से लौटते समय दर्दनाक हादसा: दो ITI छात्रों की ट्रक से टकराकर मौत

Chhattisgarh: पिकनिक से लौटते समय दर्दनाक हादसा: दो ITI छात्रों की ट्रक से टकराकर मौत

Jan 2, 2026

मोहला (छत्तीसगढ़): अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम मेटेपार में एक ब्रेकडाउन ट्रक से टकराने की वजह से दो युवा ITI छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पिकनिक मनाकर घर लौटते समय हुआ, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

हादसे का विवरण
घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। मेटेपार गांव में दो दिनों से सड़क किनारे खड़ी 14 चक्का ट्रक (नंबर CG 07 B07968) में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर, नंबर CG 08 EH 4943) जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक भिलाई से सरिया लादकर हैदराबाद जा रही थी, लेकिन इंजन हेड खराब होने के कारण ब्रेकडाउन हो गई थी और दो दिन से सड़क पर खड़ी थी।

मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक मोहला ITI के छात्र थे, जो खरखरा बांध पर पिकनिक मनाकर गांव कंदाडी लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

  • सेवन चिराम (पिता जयसिंग चिराम, उम्र 22 वर्ष, जाति हल्बा)
  • फकीर खरे (पिता नंदकुमार खरे, उम्र 22 वर्ष)

दोनों मृतक मोहला विकासखंड के ग्राम कंदाडी के निवासी थे।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्वनी राठौर की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix