
GGU छात्र मौत मामला: लापरवाही की पुष्टि, यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी–वार्डन समेत कई पर FIR दर्ज
बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में छात्र अर्सलान अंसारी की मौत मामले में कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर FIR दर्ज कर ली है।पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जिससे प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई। इसी आधार पर सुरक्षा अधिकारी, वार्डन सहित कई जिम्मेदारों पर लापरवाही से मौत (IPC 304A) की धारा लगाई गई है ।

23 अक्टूबर को मिला था छात्र का शव
23 अक्टूबर को छात्र अर्सलान का शव संदिग्ध परिस्थिति में विश्वविद्यालय के तालाब में मिला था। घटना के बाद छात्रों और NSUI कार्यकर्ताओं ने कैंपस में जोरदार प्रदर्शन कर प्रबंधन पर जानकारी छिपाने और निष्पक्ष जांच न कराने का आरोप लगाया था। छात्रों ने कहा था कि पुलिस ने घटना स्थल को डेंजरस प्लेस चिह्नित करने के बावजूद विश्वविद्यालय ने उस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी, जिससे हादसा हुआ। इस घटना ने कैंपस में भारी आक्रोश फैला दिया था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



