
जी-9 टावर के पास कुरुद रोड में सड़क हादसा,पल्सर ने मारी बाइक को टक्कर, सवार गंभीर रूप से घायल
भिलाई। जी-9 टावर के पास कुरुद रोड स्थित भिलाई प्लाज़ा के नजदीक देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पल्सर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों ने दिखाई फुर्ती, घायल को पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को बिना देरी किए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पल्सर बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी भीषण हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों में दहशत
अचानक हुए इस हादसे से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



