March 4, 2026
पेंड्रा में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तालाब किनारे मिला शव

पेंड्रा में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तालाब किनारे मिला शव

Dec 26, 2025

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। पेंड्रा के अमरपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव के पास स्थित तालाब किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह के समय ग्रामीणों ने तालाब के पास पेड़ से लटकता शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पेंड्रा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान था। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच जारी है।

इलाके में शोक का माहौल

इस घटना के बाद अमरपुर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शांत स्वभाव का था, लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण वह मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix