
Gaurela-Pendra-Marwahi: स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, बच्ची की मौत के बाद सील हुई क्लिनिक
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 13 साल की बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा और जिले में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की है. गौरेला-पेण्ड्रा और मरवाही के अलग-अलग जगहों पर संचालित 10 से अधिक क्लीनिक और पैथोलेब लैब पर स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान अवैध रूप से संचालित सिध्दीविनायक क्लिनिक एवं इशिका पैथोलॉजी लैब को सील किया.

फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से जिले के फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है. बता दें कि बुधवार को दस्त से पीड़ित विशेसरा गांव की रहने वाली बच्ची का इलाज झोलाछाप डॉक्टर ने किया था. परिजनों ने आरोप लगाया था कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, गलत इलाज से बच्ची की मौत हो गई.
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



