
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: CM साय का कड़ा संदेश, IPS डांगी पर आरोप सही पाए गए तो होगी सख्त कार्रवाई
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में IPS अधिकारी रतन लाल डांगी पर लगे आरोपों के संदर्भ में सख्त लहजे में बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे कोई भी अधिकारी क्यों न हो, अगर उस पर आरोप लगे हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच होगी।

CM साय का सख्त आदेश
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कानून के समक्ष सभी समान हैं और नियमों में किसी के लिए कोई छूट नहीं होगी।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



