March 8, 2026
Gariyaband में अश्लील डांस का खुलासा: एसडीएम की मौजूदगी में हुआ ओपेरा, पुलिस ने आयोजकों को गिरफ्तार किया

Gariyaband में अश्लील डांस का खुलासा: एसडीएम की मौजूदगी में हुआ ओपेरा, पुलिस ने आयोजकों को गिरफ्तार किया

Jan 11, 2026

दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, लेकिन एसडीएम के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं
गरियाबंद, 11 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर अश्लीलता का मामला सामने आया है। देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में मनोरंजन के नाम पर 6 दिवसीय ओपेरा आयोजन किया गया, जिसमें अनुमति के बाद अर्धनग्न महिलाओं द्वारा अश्लील डांस कराया गया। आयोजन में एसडीएम की मौजूदगी और रसूखदारों द्वारा पैसे लुटाने का मामला वायरल वीडियो के बाद सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया, लेकिन अनुमति देने वाले और खुद कार्यक्रम में शामिल होने वाले एसडीएम के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

एसडीएम से ली अनुमति, फिर शुरू हुई अश्लीलता
उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने मनोरंजन के हवाले से मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से ओपेरा की अनुमति ली थी। लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता शुरू हो गई। ओडिसा की बार डांसरों को बुलाया गया, जिन्होंने अश्लील अंदाज में नृत्य किया और प्रचार वीडियो भी जारी किए गए।

एसडीएम मरकाम खुद पहुंचे, सीट आरक्षित रखी गई
9 जनवरी को एसडीएम मरकाम खुद आयोजन स्थल पर पहुंचे। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित रखी थी। रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक अर्धनग्न अवस्था में डांसर स्टेज पर ठुमके लगाती रहीं। पंडाल में अफसर, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि भी शामिल थे, जो डांस पर चांस मारते और पैसे लुटाते रहे। भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई थी।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में
10 जनवरी को पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आयोजकों देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (3) (5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। निर्धारित समय से एक दिन पहले ही आयोजन को बंद करवा दिया गया।

दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, एसडीएम पर सवाल
वायरल वीडियो में डांस में शामिल दिख रहे दो पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन अटैच (लाइन हाजिर) कर दिया गया है। लेकिन अनुमति देने वाले एसडीएम तुलसी दास और खुद मौके पर पहुंचकर मजा लेने वाले एसडीएम मरकाम के खिलाफ अभी तक कोई विभागीय या कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix