March 6, 2026
गरियाबंद: प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल में ताला जड़ा

गरियाबंद: प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल में ताला जड़ा

Jul 5, 2025

गरियाबंद, 5 जुलाई 2025

छात्राओं का गंभीर आरोप: प्रिंसिपल का अनुचित व्यवहार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अकलवारा हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल जीपी वर्मा पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि प्रिंसिपल ब्रेक के दौरान उन्हें बुलाकर अश्लील इशारे करते और बैड टच करते थे। विरोध करने पर चार छात्राओं को फेल कर दिया गया, जबकि सात अन्य छात्राओं ने भी प्रिंसिपल पर अनुचित व्यवहार और मार्कशीट में हेरफेर का आरोप लगाया। जांच में ये आरोप सही पाए गए हैं।

विरोध में स्कूल पर ताला

मामले में कार्रवाई न होने से नाराज छात्राओं और अभिभावकों ने 5 जुलाई को स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और गेट पर ताला जड़ दिया। शाला विकास समिति के अध्यक्ष उदित सेन ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी को की गई थी। जांच समिति ने आरोपों की पुष्टि की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

छात्राओं की आपबीती: भेदभाव और प्रताड़ना

पीड़ित छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल जीपी वर्मा 11 छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करते थे। विरोध करने पर मार्कशीट में हेरफेर किया गया। एक अन्य छात्रा ने कहा कि प्रिंसिपल के व्यवहार से स्कूल में भेदभाव का माहौल बन गया है। बायोलॉजी के छात्रों द्वारा उन्हें अलग-अलग किया जाता है।

अभिभावकों का गुस्सा: त्वरित कार्रवाई की मांग

अभिभावक राज कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल लंबे समय से छात्राओं के साथ मनमानी कर रहे थे।

ब्रेक के समय व्यक्तिगत बातें और शारीरिक प्रताड़ना की शिकायतें सामने आईं। सबूतों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नाराज अभिभावकों ने स्कूल में ताला लगा दिया।

प्रशासन का हस्तक्षेप: प्रिंसिपल हटाए गए

प्रदर्शन के चार घंटे बाद तहसीलदार रमेश मेहता और BEO की मौजूदगी में ताला खोला गया। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि सोमवार तक प्रिंसिपल को हटा दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी A.K. सारस्वत ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य को तत्काल हटा दिया गया है। अधिकारियों ने परीक्षा परिणाम से जुड़े दस्तावेज और पंजी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix