
Gariyaband: किसानों का टूटा सब्र का बाण, नया धान खरीदी केंद्र बनाने की मांग को लेकर दी चेतावनी
गरियाबंद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से उपेक्षा झेल रहे किसानों ने आज ग्राम पंचायत घटौद, बेगरपाला और जंगल धवलपुर के सैकड़ों किसान एकजुट होकर बड़ा ऐलान किया।
किसानों ने दी चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि ग्राम पारागांव डीह में नया धान खरीदी केंद्र स्थापित करने की मांग पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो वे 28 अक्टूबर को सिकासार (जीरो चैन) मार्ग NH-130 पर चक्काजाम करेंगे।

किसानों का कहना है कि यह कदम उनकी वर्षों पुरानी मांग को लेकर किया गया दबाव है, ताकि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



