
Gariyaband में राइस मिल परिसर में भीषण आग, धान से भरी ट्रक जलकर खाक
अफरा-तफरी मच गई, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने समय रहते काबू पाया
गरियाबंद। जिले के पैरी नगर स्थित मां कर्मा राइस मिल में शनिवार रात लगभग 2 बजे अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग ने धान से लदे एक ट्रक को पूरी तरह खाक कर दिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। सौभाग्य से आग गोदाम तक नहीं पहुंची, लेकिन ट्रक और उसमें रखा अधिकांश धान जलकर नष्ट हो गया।
घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और मिल प्रबंधन ने भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की चेतावनी दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



