
Gariyaband राहगीरों से लूट और मारपीट का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद जिले के हथखोज गांव में दिनदहाड़े लूटपाट का मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर फैलाते थे दहशत
गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज गांव में दिनदहाड़े राहगीरों से लूटपाट और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी न केवल राहगीरों से लूटपाट करते थे, बल्कि अपनी दहशत फैलाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे।

वायरल वीडियो में दिखी बदमाशों की गुंडागर्दी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी राहगीरों को बेरहमी से पीटते और उन्हें पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गालियां देने और लोगों को धमकाने के दृश्य भी सामने आए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में खौफ और दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद फिंगेश्वर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर धर-पकड़ की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं —
- मोती राज साहू
- थनेश साहू
- बादशाह खान
- असफाक कुरैशी
चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 209(6), 126(1), 3, 5 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



