
Gariyaband में नकली कफ सिरप बेचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के कारोबार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने गरियाबंद जिले में नकली कफ सिरप बेचने के मामले में एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है।

औषधि परीक्षण में खुलासा
जानकारी के मुताबिक, औषधि निरीक्षक, गरियाबंद ने कुछ समय पहले एक संदिग्ध दवा “बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला” का नमूना परीक्षण के लिए भेजा था। परीक्षण रिपोर्ट में यह दवा अमानक और नकली पाई गई।
गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई
रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने संबंधित मेडिकल संचालक पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेडिकल दुकान में यह नकली सिरप बिक्री के लिए रखे हुए था। फिलहाल उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



