
राइस मिल परिसर में जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने 25 हजार रुपए समेत मोबाइल और बाइक जब्त किए
गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोकड़ी स्थित रमन राइस मिल परिसर में जुआ खेलते 8 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 25,000 रुपए नगद, 8 मोबाइल फोन, 6 मोटरसाइकिल और गुल (गोटी) जुआ सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना स्टाफ और साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में की गई।
मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोकड़ी के रमन राइस मिल परिसर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली थाना टीम और साइबर यूनिट ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार जुआरियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गरियाबंद वार्ड क्रमांक 08 निवासी 40 वर्षीय आरोपी, वार्ड 06 निवासी 33 वर्षीय आरोपी, वार्ड 15 निवासी 50 वर्षीय आरोपी (दो लोग), वार्ड 08 निवासी 40 वर्षीय आरोपी, वार्ड 01 निवासी 42 वर्षीय आरोपी, वार्ड 11 निवासी 47 वर्षीय आरोपी, और वार्ड 15 निवासी 34 वर्षीय आरोपी के रूप में की गई है।
पुलिस ने जब्त किया नगद और वाहन
मौके से पुलिस ने ₹25,000 नगद, 8 मोबाइल फोन, 6 मोटरसाइकिल और जुआ खेलने में प्रयुक्त गुल (गोटी) बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



