March 4, 2026
एक दिन में दो दर्दनाक हादसों से Gariyaband दहल उठा, तालाब में डूबा व्यक्ति — जंगल में मिला वृद्ध का कंकालनुमा शव

एक दिन में दो दर्दनाक हादसों से Gariyaband दहल उठा, तालाब में डूबा व्यक्ति — जंगल में मिला वृद्ध का कंकालनुमा शव

Dec 9, 2025

गरियाबंद। जिले में रविवार का दिन दो अलग-अलग दुखद घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को शोक और सदमे में डाल दिया। छूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रसेला तथा पिपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कुडेरादादर जंगल में दो मौतों की खबरों ने लोगों को विचलित कर दिया है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

ढोडगा तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पहली घटना ग्राम रसेला की है, जहां 45 वर्षीय व्यक्ति की ढोडगा तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि व्यक्ति किसी काम से तालाब की ओर गया था, लेकिन देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव तालाब में तैरता मिला। घटना की पुष्टि होते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया।

10 दिन से लापता वृद्ध का जंगल में मिला कंकालनुमा शव

दूसरी हृदयविदारक घटना पिपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कुडेरादादर जंगल की है, जहां करीब 80 वर्षीय वृद्ध का क्षत-विक्षत कंकालनुमा शव मिला है। वृद्ध लगभग 10 दिन से लापता था और परिवार उसकी तलाश में लगा हुआ था। जंगल में शव बरामद होने के बाद संदेह जताया जा रहा है कि जंगली जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया होगा। पहचान की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनों मामलों में शुरू की जांच

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छूरा और पिपरछेड़ी थाना पुलिस ने अलग-अलग मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix