
Gariyaband: देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय हीरा तस्कर गिरफ्तार
22 नग बहुमूल्य खनिज पत्थरों के साथ आरोपी पकड़े गए
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवभोग थाना पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 नग बहुमूल्य खनिज पत्थर बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि 9 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवभोग के शरदापुर आईटीआई कॉलेज के सामने दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चमकीले पत्थरों के साथ ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 22 नग कीमती खनिज पत्थर बरामद हुए।
अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा मामला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं और अवैध तरीके से हीरा तस्करी में संलिप्त थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



