
Gariyaband में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
गांव में तनाव, पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में
गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक रेवा दीवान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है।

घर से लापता हुई थी बच्ची, खेत में मिला सुराग
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बच्ची अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों और गलियों में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। कुछ देर बाद गांव के युवक देवउठनी एकादशी के अवसर पर पूजा के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत लोगों को सूचना दी।
लोगों का आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा।
कड़ी कार्रवाई की मांग
गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की त्वरित जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



