
Gariyaband: देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 520 लीटर अवैध ताड़ी जब्त, पिता–पुत्र गिरफ्तार
गरियाबंद। देवभोग पुलिस ने अवैध ताड़ी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 लीटर ताड़ी जब्त की है। इस मामले में तेलंगाना के नालगुंडा जिले के रहने वाले शिवा कुम्भम (25 वर्ष) और उसके पिता यादईया कुम्भम (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पिता – पुत्र लंबे समय से कर रहे थे अवैध कारोबार
थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि पिता–पुत्र लंबे समय से इलाके में ठिकाना बदलकर अवैध ताड़ी का कारोबार कर रहे थे। शिवा पहले भी 25 लीटर ताड़ी के साथ पकड़ा जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह कालाहांडी सीमा के खुटगांव गौठान के पास दोबारा अवैध बिक्री में जुटा हुआ था।

27,400 रुपये मूल्य का ताड़ी जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 27,400 रुपये मूल्य की ताड़ी और नगद रकम जब्त की है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध ताड़ी कारोबार पर सख्त निगरानी जारी रहेगी ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



