March 6, 2026
गरियाबंद में चरित्र विवाद में महिला की निर्मम हत्या, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद में चरित्र विवाद में महिला की निर्मम हत्या, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Feb 4, 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चरित्र को लेकर फैल रही कथित अफवाहों के विवाद में दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले पीड़िता के साथ अमानवीय प्रताड़ना की और फिर डंडों व लात-घूंसों से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने मामले में दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

झोपड़ी में ले जाकर की गई अमानवीय प्रताड़ना

घटना 2 जनवरी की है। मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा के बाहर जंगलनुमा इलाके में रहने वाली सुमित्रा नेताम (37) पर दो महिलाओं ने हमला किया। आरोपियों ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डालकर उसे प्रताड़ित किया। इसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।

 

डंडों और लात-घूंसों से पीटकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, प्रताड़ना के दौरान सुमित्रा बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसकी झोपड़ी आबादी से दूर होने के कारण किसी को भनक नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने उसके सीने पर चढ़कर डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

वारदात के बाद झोपड़ी में लगाई आग

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से झोपड़ी में आग लगा दी और फरार हो गईं। देर शाम ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि शुरुआत में कुछ ग्रामीणों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन विरोध के बाद 3 जनवरी को पुलिस को सूचना दी गई।

 

पति छोड़ चुका था, मजदूरी कर चलाती थी जीवन

मृतका सुमित्रा नेताम मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। दो साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था, जिसके बाद वह गांव से बाहर झोपड़ी बनाकर अकेले रह रही थी। मजदूरी कर वह अपना जीवन यापन कर रही थी।


चरित्र को लेकर फैलाने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) भी मजदूरी करती हैं। आरोप है कि सुमित्रा उनके चरित्र को लेकर गांव में अपमानजनक बातें फैला रही थी, जिससे दोनों आरोपी नाराज थीं।

 

पूछताछ में जुर्म कबूला

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की। संदेह के आधार पर सुगतिन और ईतवारिन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix