
Gariyaband : किसानों का चक्काजाम सफल, प्रशासन ने धान खरीदी केंद्र खोलने की दी लिखित सहमति
गरियाबंद। लंबे समय से धान खरीदी केंद्र की मांग कर रहे किसानों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। नेशनल हाइवे 130C पर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने पारागांवडीह में खरीदी केंद्र खोलने की लिखित सहमति दे दी है। प्रशासन की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जाम खत्म कर दिया और आवागमन फिर से शुरू हो गया।
15 गांवों के किसान पिछले छह साल से कर रहे थे मांग
जानकारी के अनुसार, पारागांवडीह, जंगल धवलपुर, बेगरपाल पंचायत के करीब 15 गांवों के किसान पिछले छह साल से खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण आज दर्जनों किसानों ने सिकासेर जीरो पॉइंट के पास हाईवे जाम कर दिया।

मौके पर पहुंचे SDM
सूचना मिलते ही मैंनपुर एसडीएम तुलसी दास मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। बातचीत के बाद प्रशासन की ओर से इस चालू खरीदी सत्र में पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की सहमति दी गई। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया।

किसानों ने कहा:
“छह साल से हम मांग कर रहे थे, अब जाकर हमारी बात सुनी गई। अब हमें अपनी फसल बेचने में आसानी होगी।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



