
Gariyaband में अश्लील आयोजन: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लोग गिरफ्तार
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हाल ही में आयोजित एक विवादास्पद कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में हुए छह दिवसीय ओपेरा आयोजन से जुड़ी है, जहां मनोरंजन के नाम पर अश्लील नृत्य किए गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

पिछले कई वर्षों से चल रहा विवादास्पद आयोजन
जानकारी के अनुसार, जिले में पिछले कई सालों से ऐसे आयोजन होते आ रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह द्वारा इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें कटक (ओडिशा) से बार डांसर बुलाकर अश्लील प्रदर्शन कराए जाते थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रभावशाली परिवारों, जिनमें जैन परिवार का नाम भी लिया जा रहा है, ने पीछे से पूरा सहयोग किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों में शामिल हैं:
- देवेंद्र राजपूत (31)
- गोविंद देवांगन (21)
- नरेंद्र साहू (38)
- हसन खान (53)
- हरदयाल नागेश (50)
- मुकेश अग्रवाल (40)
- लाल कृष्ण कश्यप (27)
- राजेश कश्यप (36)
- सचिन कश्यप (24)
- लीलाधर साहू (50)
- ललित कौशिक (38)
- विकास यादव (32)
- जम्बूधर (40)
- उमेश यादव (25)
सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



