February 2, 2026
Gariaband: अश्लील डांस कांड, SDM सस्पेंड 

Gariaband: अश्लील डांस कांड, SDM सस्पेंड 

Jan 16, 2026

गरियाबंद। उरमाल में आयोजित अश्लील डांस कार्यक्रम को लेकर आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम तुलसी दास मरकाम को सस्पेंड कर दिया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एसडीएम ने नियमों को ताक पर रखकर न सिर्फ अश्लील कार्यक्रम को अनुमति दी, बल्कि खुद कार्यक्रम का आनंद लेते हुए मौजूद भी रहे, जिससे प्रशासन की साख पर सवाल खड़े हो गए।

क्या है पूरा मामला

देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा आयोजन के लिए मनोरंजन के नाम पर अनुमति ली गई थी। लेकिन आयोजन के तीसरे दिन से ही मंच पर अश्लील नृत्य शुरू हो गया। कार्यक्रम के प्रचार के लिए बाकायदा ‘ओडिशा की सनी लियोनी’ बताकर वीडियो भी वायरल किए गए, जिसके बाद भारी भीड़ जुटने लगी।

 

SDM खुद पहुंचे कार्यक्रम देखने

हैरानी की बात यह रही कि 9 जनवरी को एसडीएम तुलसी दास मरकाम स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचे और अश्लील डांस देखते नजर आए। यही वीडियो और शिकायतें उनके लिए मुसीबत बन गईं। कमिश्नर महादेव कांवरे ने जांच में नियम विरुद्ध अनुमति देने की पुष्टि होने के बाद एसडीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 बड़ा सवाल: गिरफ्तारी क्यों नहीं?

हालांकि एसडीएम पर कार्रवाई हो गई है, लेकिन आयोजन कराने वाली समिति, आयोजक और अश्लीलता फैलाने वालों पर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर इलाके में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कार्रवाई सिर्फ निलंबन तक ही सीमित रहेगी?

👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix