
Gariaband: सांसद खेल महोत्सव में अव्यवस्थाओं का आलम, भोजन-पानी की कमी से जूझे खिलाड़ी
गरियाबंद। सांसद खेल महोत्सव के तहत देवभोग हाई स्कूल मैदान में आज आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली छात्र और युवा खिलाड़ी शामिल हुए, लेकिन आयोजन स्थल पर बजट की कमी के चलते भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।

मैदान में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं
जानकारी के अनुसार, परिवहन व्यय बचाने के लिए खिलाड़ियों को मालवाहक वाहनों में भरकर लाया गया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं। वहीं, मैदान में पेयजल की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। छात्रों और खिलाड़ियों को हैंडपंप से खुद पानी निकालकर पीना पड़ा, जबकि वह पानी पीने योग्य नहीं था। खिलाड़ियों ने बताया कि खेल समाप्त होने के बाद भी उन्हें खुद से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी, जबकि मैदान में कोई पानी वितरण या मेडिकल सुविधा मौजूद नहीं थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



