March 4, 2026
नए साल से पहले गांजा माफिया को बड़ा झटका: 48 लाख का माल जब्त

नए साल से पहले गांजा माफिया को बड़ा झटका: 48 लाख का माल जब्त

Dec 27, 2025

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना सरिया पुलिस ने सब्जी की आड़ में गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर 300 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये आंकी गई है। नए साल के आगमन से ठीक पहले यह कार्रवाई ड्रग तस्करों की बढ़ती सक्रियता पर लगाम लगाने वाली साबित हुई है।

सब्जी की बोरी में छिपाया गया था गांजा
26 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है और एक कार उसकी पायलटिंग कर रही है। सूचना पर थाना सरिया पुलिस ने खजूरिया तालाब के पास घेराबंदी की। संदिग्ध पिकअप वाहन (क्रमांक UP 64 CT 6904) को रोका गया तो उसमें ऊपर से सब्जियां (कैरेट) रखी मिलीं, लेकिन नीचे 10 बोरियों में 150 पैकेटों में कुल 300 किलो 200 ग्राम गांजा छिपा हुआ था। गांजे की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है।

आरोपी गिरफ्तार, चार साथी फरार
पिकअप चालक राहुल कुमार राजपूत उर्फ गुड्डू (उम्र 22 वर्ष), पिता रामविलास राजपूत, निवासी बमरौली, थाना हुसैनगंज, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह चार अन्य साथियों के साथ ओडिशा के बलांगीर से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पायलटिंग कर रही रेनॉल्ट काईगर कार (क्रमांक UP 71 BJ 9550, कीमत करीब 8 लाख रुपये) को भी जब्त किया गया, लेकिन कार में सवार चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पिकअप वाहन की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस की सराहनीय टीम वर्क
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, मोहन गुप्ता, अनिल साहू सहित कई आरक्षकों और साइबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix