
Raipur: कुख्यात गांजा तस्कर डॉन रवि साहू को 10 साल की सजा, NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला
रायपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक आतंक का पर्याय बने कुख्यात गांजा तस्कर डॉन रवि साहू पर आखिरकार कानून का शिकंजा कस गया है। स्पेशल जज एनडीपीएस किरण थवाईत ने आज रवि साहू को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। यह फैसला पुलिस की सतत कार्रवाई और जनसहयोग से मिली बड़ी सफलता माना जा रहा है।

लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त
रवि साहू रायपुर क्षेत्र में गांजा तस्करी के साथ-साथ सट्टा-जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिससे वह इलाके में दहशत का माहौल बनाए हुए था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत चला मामला
पुलिस द्वारा दर्ज मामले में रवि साहू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की सुनवाई स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में हुई, जहां प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर उसे दोषी ठहराया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



