March 3, 2026
Durg : अन्र्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

Durg : अन्र्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

Nov 28, 2025

नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सतत कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी प्रकरण के फरार आरोपी शाहिद अहमद (36 वर्ष, निवासी नागपुर, महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

3 क्विंटल 88 किलो गांजा बरामद, 1.53 करोड़ का माल जप्त

इस प्रकरण में पूर्व में पुलिस ने कुल 3 क्विंटल 88 किलोग्राम गांजा जप्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई थी। इसके साथ ही
•वाहन कंटेनर (कीमत लगभग 25 लाख),
•कंटेनर में भरा अन्य सामान (51 लाख),
मिलाकर कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई
दिनांक 07.09.2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर वाहन संख्या NL01-AH-9524 में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर से दुर्ग की ओर लाया जा रहा है। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोका गया। पूछताछ में चालक उमेश यादव (46 वर्ष, निवासी मधुबनी, बिहार) ने बताया कि वह कोलकाता से सामान लेकर गुजरात जा रहा था। रास्ते में ओडिशा के देवघर के पास उसके परिचित राहुल ने उससे संपर्क कर 13 बोरी गांजा नागपुर में शाहिद के पास पहुंचाने को कहा। प्रति बोरी 5000 रुपये देने का लालच दिया गया था। चालक ने स्वीकार किया कि यह काम वह पहले भी एक बार कर चुका है।

पूर्व में 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पहले ही
•उमेश यादव
•मुस्ताक अहमद
•फैयाज अंसारी
को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य तस्कर शाहिद अहमद फरार था
नागपुर से फरार आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी शाहिद की लोकेशन यशोधरा नगर, संगम चौक, नागपुर में मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix