
Raipur : गांजा और तलवारनुमा हथियार के साथ आरोपी सूरज चौरे गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए दलदल सिवनी नाला के पास पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को धर दबोचा। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार नशीली पदार्थों के कारोबार में लिप्त कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि थाना पण्डरी क्षेत्र के दलदल सिवनी नाला के पास एक व्यक्ति गांजा रखे हुए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पण्डरी की टीम ने मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को चिन्हांकित किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूरज चौरे निवासी रायपुर बताया।
तलाशी के दौरान सूरज चौरे के पास से 142 ग्राम गांजा और एक तलवारनुमा हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज चौरे पुत्र स्व. मनोज चौरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर गली नंबर 02, दलदलसिवनी, थाना पण्डरी, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 220/25 धारा 20ए नारकोटिक एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाही की गई है।

रायपुर पुलिस की कार्रवाई ने शहरी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और हथियार रखने वालों के खिलाफ फौरन और सख्त संदेश भेजा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


