February 25, 2026
पिस्टल लैस दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

पिस्टल लैस दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

Feb 25, 2026

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा से गांजा की खेप लेकर आ रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42.431 किलो गांजा, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक इनोवा कार जब्त की गई है। मामला Bodhghat थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर एनएच-63 में नाकाबंदी
जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सिल्वर रंग की इनोवा (OD02K8007) में दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-63 पर आड़ावाल स्थित बरगद पेड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध इनोवा को रोका गया।

पूछताछ में घबराए, भागने की कोशिश
वाहन में सवार दोनों संदिग्ध पूछताछ के दौरान घबराने लगे और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बाल्बो उर्फ बल्लब भत्तरा (40) निवासी नबरंगपुर (ओडिशा) और अमरज्योति हिरन (44) निवासी नबरंगपुर (ओडिशा) बताया।

8 पैकेट में 42.431 किलो गांजा बरामद
एनडीपीएस एक्ट के तहत वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट में भूरे टेप से लिपटे 8 पैकेट बरामद हुए। जांच में कुल 42.431 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 21 लाख 21 हजार 550 रुपए आंकी गई है।

इसके अलावा आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 2,200 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। करीब 11 लाख रुपए कीमत की इनोवा कार को भी पुलिस ने जप्त कर लिया।

विशेष न्यायालय में पेश, जेल भेजे गए
24 फरवरी को दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय एनडीपीएस, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix