February 10, 2026
गंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला संबंधी अपराधों में 24 घंटे में 3 मामलों में 3 गिरफ्तारी

गंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला संबंधी अपराधों में 24 घंटे में 3 मामलों में 3 गिरफ्तारी

Feb 8, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की सक्रियता साफ नजर आने लगी है। गंज थाना पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून का कड़ा संदेश दिया है।

महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति
डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में गंज थाना प्रभारी सुनील दास के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बलात्कार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

केस 01: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
पहले मामले में पीड़िता ने 4 फरवरी 2026 को थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार मई 2025 में ब्लिकिंट ऐप पर काम के दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

गिरफ्तार आरोपी:
डोमार वर्मा उर्फ शुभम, पिता खिरेन्द्र वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजातालाब, शास्त्री चौक धोबीघाट के पीछे, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

केस 02: शादी का झांसा और गर्भपात
दूसरे मामले में पीड़िता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में गर्भपात कराने का आरोप लगाया। आरोपी रायगढ़ में छिपा हुआ था।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 36/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:
सरोज यादव, पिता ललित यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी टीवी टावर रोड, दीनदयाल पुरम कॉलोनी, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़।

केस 03: लिव-इन रिलेशनशिप में मारपीट
तीसरे मामले में पीड़िता आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लगातार मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/26, धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:
राकेश कुमार, पिता राजेश्वर प्रसाद, उम्र 35 वर्ष, स्थायी निवासी पटना (बिहार), वर्तमान पता फाफाडीह, थाना गंज, रायपुर।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix