February 2, 2026
सौर सिंचाई प्लांट से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

सौर सिंचाई प्लांट से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Jan 25, 2026

रानीतराई (दुर्ग) | दुर्ग जिले के थाना रानीतराई पुलिस ने सौर सामुदायिक सिंचाई परियोजना के तहत लगे सोलर प्लांट से केबल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।

चोरी से बंद हो गए थे 10 पंप 

केंडा विभाग कार्यालय, दुर्ग के मैकेनिक यादराम मरकाम ने 23 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम चुलगहन के पास खपरी नाला शमशान घाट स्थित सोलर प्लांट से अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में कॉपर केबल चोरी कर लिया है। चोरों ने करीब 100 मीटर कॉपर केबल और 50 मीटर डीसी केबल पार कर दी थी, जिससे प्लांट के 10 नग सिंचाई पंप बंद हो गए और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 टुकड़े कॉपर वायर और 20 टुकड़े पतले कॉपर वायर (कीमत लगभग 15,000 रुपये) जब्त किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (CG 05 X 6110), वायर कटर और रिच पाना भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पारधी शिकारी मोहल्ला, रानीतराई में दबिश देकर तीन संदिग्धों को पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

  •  अवतार मरकाम (35 वर्ष): निवासी रानीतराई। इसके खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट और चोरी के मामले दर्ज हैं।
  •  अक्षय नेताम (20 वर्ष): निवासी भखारा। इसके खिलाफ पूर्व में धमतरी जिले में चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।
  •  सुधीर नेताम (50 वर्ष): निवासी भखारा।

गिरोह का एक अन्य सदस्य अर्जुन देवार वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix