March 7, 2026
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: 2018 से जारी दरिंदगी का खुलासा, बुजुर्ग आरोपी धराया

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: 2018 से जारी दरिंदगी का खुलासा, बुजुर्ग आरोपी धराया

Feb 1, 2026

दुर्ग। दुर्ग जिले के महिला थाने में दर्ज नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) के गंभीर मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव निवासी एक 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

सालों तक हुआ मासूम का शोषण

पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता के साथ वर्ष 2018 से लेकर अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग समय पर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई थीं। मामला दर्ज होने के बाद से ही दुर्ग पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। इससे पहले भी दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

राजनांदगांव से पकड़ा गया आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस को गोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष) के इस जुर्म में शामिल होने के पुख्ता प्रमाण मिले। पुलिस की टीम ने राजनांदगांव के चौकड़िया पारा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेष आरोपियों पर पुलिस की पैनी नजर

महिला थाना पुलिस इस मामले में बेहद गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बाकी बचे हुए आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix