
गैंग बनाकर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, 24 घंटे में त्रिनयन ऐप की मदद से नकबजनी का खुलासा
थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर, जिला दुर्ग
दिनांक: 29.06.2025
दुर्ग: सुपेला पुलिस चौकी स्मृति नगर ने गैंग बनाकर चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिनयन ऐप की मदद से 24 घंटे के भीतर नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों से 80,000 रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
प्रकरण का विवरण:
प्रार्थी सुधीर कुमार अग्रवाल, निवासी स्मृति नगर, ने 28 जून 2025 को थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर में शिकायत दर्ज कराई कि दुर्गा नगर कोहका स्थित आनंद पूरम फेस-01 के उनके मकान में 27 जून 2025 से 28 जून 2025 की रात के बीच अज्ञात चोरों ने 08 सिलिंग फैन, 35 नल, 55 चिटकनी, दो बंडल वायर और अन्य सामान, कुल 50,000 रुपये कीमत का, चोरी कर लिया। इस शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 758/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विजय यादव और चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधु के नेतृत्व में त्रिनयन ऐप के माध्यम से घटनास्थल के आसपास और सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। मुखबिरों की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान प्रेम नेताम, समीर धुर्वे उर्फ कान्हा और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने योजना बनाकर 3 अप्रैल 2025 को मॉडल टाउन शिव मंदिर में चोरी, 17 मई 2025 को दीन दयाल कॉलोनी से मोटरसाइकिल (सीजी 07 ए.एफ. 0812) चोरी की, जिसका नंबर प्लेट बदलकर उपयोग किया। इसके बाद 27 जून 2025 को आनंद पूरम फेस-01 में नकबजनी की घटना को अंजाम दिया।

बरामद सामान:
आरोपियों और अपचारी बालक के कब्जे से चोरी गया सामान, जिसमें एक मोटरसाइकिल, 08 सिलिंग फैन, 55 स्टील के नल, शावर, दो बंडल वायर और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये है, बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- समीर धुर्वे उर्फ कान्हा, पिता विदेशी धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी डेरा बस्ती, फरीद नगर, सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)।
- प्रेम नेताम, पिता दिलदार नेताम, उम्र 18 वर्ष 14 माह, निवासी डेरा बस्ती, फरीद नगर, सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)।
- विधि से संघर्षरत बालक।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, जितेंद्र सिंह कुशवाह, पंकज चौबे, आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, उमेश साहू, गोविंद साहू, अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह और कमल नारायण की भूमिका सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से जनता को यह भरोसा दिलाया है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



