
गणेश विसर्जन झांकी के दौरान Raipur पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने गणेश विसर्जन झांकी के दौरान अपराधियों, गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

111 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने गणेश विसर्जन झांकी के दौरान 111 से अधिक बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधिक तत्वों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। इनमें से कई आरोपियों को जेल भेजा गया।

हथियारों का जखीरा जप्त
पुलिस ने झांकी के दौरान अवैध रूप से चाकू और कैंची लेकर घूम रहे 10 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। उनके कब्जे से एक दर्जन से अधिक चाकू और कैंची जप्त किए गए। इसके अलावा, थाना मौदहापारा में चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

20 किलोग्राम वजनी कड़े जब्त
कुछ शरारती तत्वों और बदमाशों द्वारा भीड़ में कड़े पहनकर लोगों को चोट पहुंचाने की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हजारों लोगों की पहचान कर उनके हाथों से लगभग 20 किलोग्राम वजनी कड़े जप्त किए।
नाबालिगों को समझाइश
पुलिस ने संदिग्ध सामान के साथ पकड़े गए 10 से अधिक नाबालिगों को हिरासत में लिया। उनके परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई और नाबालिगों को उनके सुपुर्द किया गया।
पुलिस की सक्रियता से शांतिपूर्ण रहा आयोजन
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने गणेश विसर्जन झांकी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी मेहनत की। पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने झांकी के दौरान और आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों पर नकेल कसी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



