
Bilaspur : गंदगी और मक्खियों के बीच बन रहे बताशे
बिलासपुर में स्वच्छता की अनदेखी
दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना शुभ और लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि इससे देवी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा परिवार पर बनी रहती है। लेकिन बिलासपुर में बन रहे बताशों की स्थिति देखकर लोग हैरान हैं।

वीडियो में दिखी लापरवाही
एक वीडियो सामने आया है जिसमें मजदूर चप्पल पहनकर उसी शीट पर चल रहा है, जिस पर उबलती चाशनी गिराई जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया गंदगी और मक्खियों के बीच हो रही है।
प्रसाद की शुद्धता पर सवाल
जिस बताशे को मां लक्ष्मी को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाएगा, वही इस तरह अस्वच्छ माहौल में तैयार हो रहे हैं। इससे लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है।

बाजारों में ऐसे ही बन रहे बताशे
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के शनिचरी बाजार सहित कई इलाकों में इसी तरह बताशे तैयार किए जा रहे हैं। सफाई और स्वच्छता के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
प्रशासन की जिम्मेदारी
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अस्वच्छ स्थानों पर मिठाई और प्रसाद की वस्तुओं के उत्पादन पर रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



