
New Year Party की आड़ में जुआ, सरपंच समेत 8 गिरफ्तार
बिलासपुर। सरहदी इलाके में न्यू ईयर पार्टी मनाने के बहाने जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 लाख 18 हजार रुपये नकद और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामला कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

जंगल में सजा था जुए का फड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि सकरी क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप के पीछे जंगल में जुए का फड़ सजा हुआ है। इसके बाद एसीसीयू टीम और सकरी पुलिस ने कंबल ओढ़कर जंगल के रास्ते दबिश दी और जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर शराबखोरी भी चल रही थी। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम हाफा का सरपंच जीतू जांगड़े सहित दिलीप मिश्रा, अमन सिंह, अमित कौशिक, पुष्पराज सिंह, महेंद्र सिंह और उपेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने जुए में इस्तेमाल की गई नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



