March 5, 2026
Balrampur : गलत गिनती बताने पर हेडमास्टर ने छात्र को पीटा

Balrampur : गलत गिनती बताने पर हेडमास्टर ने छात्र को पीटा

Nov 30, 2025

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 7 वर्षीय मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई करने वाले प्रधान पाठक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। मामला प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है, जहां गिनती गिनने में छोटी सी गलती करने पर प्रधान पाठक उदय कुमार यादव ने दूसरी कक्षा के छात्र को लगातार कई थप्पड़ मार दिए।

पिटाई से बच्चे की आंख में खून उतरा, चेहरा सूजा

पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया कि बच्चा स्कूल से घर लौटा तो उसके चेहरे पर सूजन थी और आंख लाल होकर खून उतर आया था। बच्चे ने रोते हुए परिवार को बताया कि हेडमास्टर ने उसे गलती से गिनती गलत बताने पर कई बार थप्पड़ मारे।

परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, टीचर पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप

बच्चे की हालत देखकर गुस्साए परिजन उसे तुरंत त्रिकुंडा थाने लेकर पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधान पाठक शराब पीकर स्कूल आता है और घटना वाले दिन भी नशे में था।

जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित

मामले की गंभीरता देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, स्कूल प्रबंधन पर सवाल

इस घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix