February 16, 2026
सशक्त एप’ से बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा

सशक्त एप’ से बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा

Feb 16, 2026

10 दिन में 49 चोरी की बाइक बरामद, मास्टरमाइंड समेत तीन पर कार्रवाई
बिलासपुर। बाइक चोर गिरोह तक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था, लेकिन अब बिलासपुर रेंज में तैयार ‘सशक्त एप’ पुलिस के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है। इस एप की मदद से पुलिस ने महज 10 दिनों में 49 चोरी की बाइक बरामद की हैं। इनमें सबसे ज्यादा 25 बाइक बिलासपुर जिले से जब्त की गईं

एसएसपी के निर्देश पर तेज हुई जांच
एसएसपी रजनेश सिंह ने संदिग्ध वाहनों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चोरी की बाइकों की पूरी जानकारी ‘सशक्त एप’ पर अपलोड करने को कहा है। विवेचकों से लेकर जवानों तक को संदिग्ध वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

पेट्रोलिंग टीम और बीट प्रभारी गश्त के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध बाइकों की जांच कर रहे हैं। वहीं रात में अड्डेबाजों पर कार्रवाई और ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान भी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में खुलासा
सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान पुलिस को एक नाबालिग नशे की हालत में बाइक चलाते मिला। जब वाहन नंबर ‘सशक्त एप’ से चेक किया गया तो वह बाइक चोरी की निकली। इसकी रिपोर्ट पहले ही कोतवाली थाना बिलासपुर में दर्ज थी।

इसके बाद सरकंडा पुलिस ने नाबालिग को कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर को सौंप दिया। पूछताछ में नाबालिग ने गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की जानकारी दी।

चोरी की बाइक बेचने का खुलासा
जांच में सामने आया कि गिरोह ने चोरी की एक बाइक बहतराई अटल आवास में रहने वाले व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix