
पड़ोसन की बात में आ गई गर्भवती महिला, पति ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
सीतापुर से दर्दनाक वारदात — सात माह के गर्भ में पल रहे बच्चे संग मौत
जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी पड़ोसन की बातों में आकर मायके चली गई थी। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मायके जाने से नाराज पति ने उतारा गुस्सा
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जजगा कठरापारा निवासी 30 वर्षीय राजू दास उर्फ बन्नू दास घर में किराने की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी मनबसिया माझी दुकान में उसका हाथ बंटाया करती थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही राजू नशे का आदी हो गया था और आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था।
कुछ दिनों पहले मनबसिया अपनी पड़ोसन के कहने पर मायके चली गई थी। इस बात से नाराज राजू ने जब पत्नी को वापस बुलाया, तो उसके घर लौटने पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में उसने डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
पेट में पल रहे मासूम की दुहाई भी बेअसर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनबसिया अपने पति से बार-बार रहम की भीख मांगती रही। उसने पेट में पल रहे सात माह के बच्चे की दुहाई दी, लेकिन राजू का दिल नहीं पसीजा। उसने तब तक पिटाई जारी रखी जब तक पत्नी ने दम नहीं तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



