
दुर्ग के ओल्ड नेहरू नगर में नकबजनी का खुलासा: प्राइवेट गार्ड ही निकला चोर, 2 लाख नकद समेत दस्तावेज बरामद
दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने ओल्ड नेहरू नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी (चोरी) की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि प्रार्थी के घर के बाहर तैनात प्राइवेट गार्ड निकला, जिसने विश्वास का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
ये है पूरा मामला
थाना सुपेला से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 17 दिसंबर 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शाम करीब 6:30 बजे अपने कारखाने से घर के लिए निकला था। उसके पास एक काले रंग का हैंड बैग (ब्रीफकेस) था, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, स्वयं का वोटर आईडी कार्ड और कंपनी के महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे।

शाम करीब 7 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने घर के बाहर खड़े प्राइवेट गार्ड सन्नी साहू से ब्रीफकेस ऊपर कमरे में पत्नी को देने को कहा। इसी दौरान गार्ड ने ब्रीफकेस लेकर चोरी कर ली।
जांच में ऐसे हुआ खुलासा
प्रार्थी की सूचना पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1501/2025 धारा 331(4), 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान संदेही सन्नी साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ब्रीफकेस, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, वोटर आईडी कार्ड और कंपनी के कागजात बरामद कर जब्त किए।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 19 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी का विवरण
- नाम: सन्नी साहू
- उम्र: 24 वर्ष
- पता: वार्ड क्रमांक 18, आजाद चौक, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



