
सेंट्रल जेल में Kawasi Lakhma से मिले पूर्व CM बघेल, ED–EOW कार्रवाई पर BJP पर साधा निशाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ED और EOW की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

भाजपा पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने कहा कि निर्दोष कवासी लखमा को एक साल से ज्यादा समय से जेल में रखा गया है, जबकि भाजपा के नेता खुद मान रहे हैं कि वह निर्दोष हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लखमा निर्दोष हैं तो फिर FIR क्यों दर्ज की गई और कार्रवाई क्यों हुई?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ED ने अब तक कवासी लखमा की ओर से दिए गए जवाब पर रिप्लाई तक फाइल नहीं की है, जिससे साफ है कि कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने भाजपा नेताओं से घड़ियाली आंसू बहाना बंद करने की नसीहत दी ।

केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप
भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को नियंत्रित करने का काम कर रही है। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी को दुनिया कभी नहीं भुला सकती। 88 देशों में गांधी जी की प्रतिमाएं लगी हैं, लेकिन क्या किसी एक देश में सावरकर की प्रतिमा है? जब भी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष भारत आते हैं, वे राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हैं, सावरकर की समाधि पर नहीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



