March 4, 2026
गुपचुप खाने से फैला फूड पॉइजनिंग, 34 लोग बीमार और दो बच्चों की हालत गंभीर

गुपचुप खाने से फैला फूड पॉइजनिंग, 34 लोग बीमार और दो बच्चों की हालत गंभीर

Nov 24, 2025

अकलतरा: छत्तीसगढ़ के अकलतरा ब्लॉक के बरगवां गांव में साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने के बाद 34 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बीमारों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। इनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अकलतरा में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी लोगों का इलाज गांव में ही किया जा रहा है।

उल्टी-दस्त की शिकायतें

शनिवार शाम बाजार में लोगों ने एक ही ठेले से गुपचुप खाए थे। देर रात उल्टी-दस्त की शिकायतें तेजी से बढ़ीं और अगले ही दिन ग्रामीणों को पता चला कि दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं।

घटना के बाद दहशत का माहौल

फूड पॉइजनिंग की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जांजगीर-चांपा, डॉ. उमेश मरकाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मरीजों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की तैनाती और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और प्रशासन खाने-पीने की चीज़ों की गुणवत्ता जांचने में जुट गया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix