
चुनाव में करारी हार के बाद लालू परिवार में खटपट! रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से नाता तोड़ने का किया ऐलान
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को करारा झटका लगा है। पार्टी महज 25 सीटों पर सिमट गई, जिसके बाद लालू परिवार के भीतर खटपट तेज हो गई है। इस बीच, लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स (Twitter) पर एक चौंकाने वाला बयान जारी कर दिया।

रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा—
“मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”
बिहार में सियासत हलचल
रोहिणी की यह पोस्ट सामने आने के बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। राजनीतिक गलियारे में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि चुनावी हार के बाद राजद परिवार में मतभेद किस हद तक बढ़ चुके हैं। पार्टी की ओर से अब तक रोहिणी के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



