
दिल्ली के ATC प्रणाली में तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें हुई प्रभावित, IGI पर 1000 उड़ानें अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली : नई दिल्ली में गुरुवार की रात दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से पूरे देश में हवाई यात्रा पर असर पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर सबसे पहले इसका असर दिखा, और फिर यह अन्य प्रमुख हवाई अड्डों तक भी फैल गया।
शाम 7 बजे तक 1000 उड़ानें देरी से चलीं
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह से शाम 7 बजे तक लगभग 1000 उड़ानें देरी से चलीं। आम तौर पर, उड़ानों में एक घंटे की देरी हुई, जबकि कई विमानों को उड़ान भरने या दिल्ली पहुंचने में दो से तीन घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। प्रभावित उड़ानों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल थीं।

यात्रियों को हुई परेशानी
तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे कई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं। तकनीकी टीमें लगातार ATC सिस्टम को ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



