March 3, 2026
अलाव की चिंगारी से भड़की आग: भिलाई-3 के गैरेज में दो कारें जलकर खाक, संदिग्ध युवक गिरफ्तार

अलाव की चिंगारी से भड़की आग: भिलाई-3 के गैरेज में दो कारें जलकर खाक, संदिग्ध युवक गिरफ्तार

Nov 26, 2025

भिलाई । भिलाई-3 के बजरंग पारा स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत विकसित मार्केट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। गैरेज के बाहर ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते एक घुमंतू युवक की लापरवाही ने दो कारों को आग की भेंट चढ़ा दिया। रात करीब सवा 1 बजे लगी इस आग में एक अल्टो एवं एक अन्य चारपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

गैरेज संचालक सतीश महतो की अपनी अल्टो कार तथा मरम्मत के लिए लाई गई दूसरी कार आग की लपटों में फंसकर नष्ट हो गई। घटना के बाद आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक की गतिविधि सामने आई। फुटेज में दिखा युवक पिछले कुछ दिनों से मार्केट के आसपास घूमता नजर आ रहा था।

 

आरोपी गिरफ्तार 

बुधवार सुबह जब वह युवक फिर मार्केट में दिखा, तो व्यापारियों ने उसे पहचानकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि अलाव की चिंगारी कचरे के जरिए कारों तक पहुंची, जिसके बाद आग तेजी से भड़क गई।फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी हैं। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix