
करणी सेना अध्यक्ष पर FIR, पुलिसवालों और SSP को धमकाने का आरोप
रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया लाइव में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध करते हुए कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों और रायपुर SSP के घर में घुसने की धमकी दी थी।

लगा ये आरोप
पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। इसके बाद मौदहापारा पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत 15 नवंबर को FIR दर्ज की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



